★★★★★
" सरकारी स्कूल से आईआईटी या एमबीबीएस में पहुँचने वाले ज़्यादातर बच्चे हरियाणा के ही होते हैं। आज आईआईटी में मैं पढ़ रही हूं तो सबसे बड़ा श्रेय सुपर 100 और हरियाणा सरकार को जाता है।"
Muskan
IIT Kharagpur
★★★★
" सुपर 100 गुरुकुल जैसी व्यवस्था है—जहाँ घर का त्याग कर शिक्षा को प्राथमिकता दी जाती है। बिना फीस और बिना अतिरिक्त सुविधाओं के, पूरा ध्यान पढ़ाई पर रहता है, जिससे बेहतर परिणाम मिलते हैं। "
Vishesh Yadav
IIT Delhi
★★★★★
" सुपर 100 ने हमें मानसिक रूप से इतना मज़बूत बनाया कि आईआईटी में हर कदम पर हार न मानने, समस्याएँ सुलझाने, स्वयं से प्रतिस्पर्धा करने और सीमित संसाधनों में काम सँभालने की क्षमता काम आती है।"
Palak
IIT Kharagpur
★★★★⯪
" सुपर 100 ने मुझे शिक्षा का वास्तविक महत्व समझाया और मेरी सोच बदल दी। मैं अपने परिवार का पहला व्यक्ति हूँ जिसने पढ़ाई को सही मायनों में अपनाया। "
Paras
NIT Kurukshetra
★★★★★
" यहाँ आने के बाद मेरी पढ़ाई का तरीका पूरी तरह बदल गया। मिशन बुनियाद ने मुझे मेहनत, संघर्ष, अनुशासन और ईमानदारी का महत्व सिखाया है, जो आगे चलकर मेरे जीवन में हमेशा काम आएगा।"
Disha
Mission Buniyaad Student
★★★★★
"समाज के लिए कुछ करने की भावना मेरे भीतर Super 100 में जाने के बाद ही जागी। वहीं से यह विचार जन्मा कि जीवन का उद्देश्य केवल स्वयं तक सीमित नहीं, बल्कि समाज की भलाई में योगदान देना है "
Mohit
IIT Mandi
★★★★⯪
" समय सबसे मूल्यवान है—एक बार बीत जाने पर लौटता नहीं। यही सीख मुझे Super 100 से मिली, जो आज भी यह मेरे जीवन में अत्यंत उपयोगी साबित होती है। "
Deepak
GMCH, Chandigarh
★★★★★
" Super 100 ने हमें सिर्फ़ NEET की तैयारी नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों से लड़ना सिखाया। शिक्षकों ने विषयों को प्रकृति से जोड़कर समझाया, जिससे सीखना सुंदर अनुभव बना और आत्मविश्वास और सफलता की नींव रखी। "
Garima
AIIMS, Rishikesh (MBBS)
★★★★★
" सुपर 100 ने मुझे मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी सिखाई। शिक्षकों के मार्गदर्शन से मेरी पढ़ाई पूरी तरह बदल गई। इसी का परिणाम है कि JEE Mains में मेरे 99.42 परसेंटाइल आए।"
Satyam yadav
NIT Allahabad
★★★★⯪
" शुरुआत में लगा था कि ऑनलाइन पढ़ाई मुश्किल होगी। लेकिन क्लास जॉइन करने पर समझ आया कि शिक्षक और CC हमेशा जुड़े रहते हैं। डाउट्स समय पर क्लियर हुए और पढ़ाई अच्छे से समझ में आई।"
Nancy
Mission Buniyaad Student